{"_id":"6ac01185f6d71a8e8e00d26a","slug":"gps-installed-in-nine-garbage-collection-vehicles-eo-to-oversee-operations-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-169263-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कूड़ा उठाने वाले नौ वाहनों में लगा जीपीएस, ईओ करेंगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कूड़ा उठाने वाले नौ वाहनों में लगा जीपीएस, ईओ करेंगी निगरानी
विज्ञापन
सुकरौली। कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ईओ कनुप्रिया शाही ने नई पहल की है। नगर में कूड़ा उठाने वाले सभी नौ वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इसके जरिए वाहनों की लोकेशन, संबंधित वार्ड में पहुंचने का समय और प्रतिदिन की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।
जीपीएस के माध्यम से यह भी पता चल सकेगा कि कूड़ा उठाने वाला वाहन निर्धारित वार्ड में पहुंचा या नहीं और वहां कितनी देर तक रुका। इससे कूड़ा उठान में लापरवाही की शिकायतों पर प्रभावी ढंग से नजर रखी जा सकेगी। ईओ स्वयं व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रही हैं और कर्मचारियों को नियमित रूप से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
कूड़ा उठान को लेकर पहले मिलने वाली शिकायतों के बाद नगर पंचायत की ओर से व्यवस्था में लगातार सुधार किए जा रहे हैं। ईओ ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में निर्धारित समय पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर समस्या को कर्मचारी स्तर से लेकर उच्चाधिकारी स्तर तक भेजकर उसका निस्तारण कराया जाएगा।