फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Govind died due to a head injury.

Kushinagar News: सिर में चोट लगने से हुई थी गोविंद की मौत

Mon, 16 Mar 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Govind died due to a head injury.
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के बोदरवार बाजार में शुक्रवार की शाम 30 वर्षीय गोविंद साहनी की मारपीट में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रीना देवी की तहरीर पर गांव के ही सुभाष सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट लगने से गोविंद की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर रही है। वहीं, पुलिस घटना के बाद से घर छोड़कर लापता चल रहे अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे बोदरवार बाजार निवासी 30 वर्षीय गोविंद साहनी बाजार में सामान लेने के लिए जा रहा था। भाई महेश साहनी व सुभाष के बीच हो रहे विवाद की जानकारी होने पर गोविंद साहनी भी पहुंच गया। मृतक की पत्नी रीना देवी व मां सुभद्रा ने आरोप लगाया कि सुभाष व उसके परिवार के लोगों ने मिलकर पिटाई कर गोविंद की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट से मौत होने की पुष्टि हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed