{"_id":"56e851094f1c1b05428b468b","slug":"government-s-achievements-discussed-in-six-blocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ब्लॉकों में बताई गईं सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ब्लॉकों में बताई गईं सरकार की उपलब्धियां
कुशीनगर
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को जिले के छह ब्लॉकों में समाजवादी दिवस का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। मंगलवार को पडरौना ब्लॉक में कमिश्नर, एमएलसी, डीएम और बीडीओ ने संयुक्त रूप से समाजवादी दिवस का उद्घाटन किया। इसके बाद कमिश्नर ने 102 नंबर की एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में कई विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे, जहां तैनात कर्मचारियों ने अपने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
मंगलवार को जिले के छह ब्लॉकों में समाजवादी दिवस का आयोजन किया गया। पडरौना और कसया में कमिश्नर पी गुरू प्रसाद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके अलावा खड्डा, कप्तानगंज, कसया, फाजिलनगर और तमकुही ब्लॉक में भी इस कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियां बताई गईं।
पडरौना में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर, एमएलसी और डीएम ने राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी और परिसर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। वहां लोहिया आवास, स्वास्थ्य परीक्षण, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वच्छ भारत अभियान, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग तरफ से प्रदर्शनी लगाई गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान भोला यादव, बनारसी यादव, अशोक यादव, विभूती गुप्ता, सचिन यादव, अनिल यादव सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आरिफ लारी ने किया। कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर में आयोजित समाजवादी दिवस में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई गईं।
सपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉककर्मियों की मौजूदगी में परिसर की सफाई की। वक्ताओं का कहना था कि समाजवादी दिवस के आयोजन का उद्देश्य सपा सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराना है। इस दौरान हरेंद्र, सुभाष, कन्हैया प्रसाद, संतोष राय, रामनाथ, वीरेंद्र आदि मौजूद थे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित होने वाली विकास सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत शिविर, कृषि विभाग, समाजवादी पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष, ग्रामीण शौचालय, वृद्धा पेंशन, दहेज से पीड़ित महिलाओं को कानूनी मदद, छात्रवृत्ति और पुनर्विवाह करने पर दांपत्य पुरस्कार सहित अन्य योजनाओं के बारे में स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई।
करीब 11.30 बजे पहुंचे आयुक्त पी. गुरु प्रसाद ने स्टॉलाें का निरीक्षण किया और लोगों से समस्याएं सुनीं। डीएम ने व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि व्यवस्था में कुछ खामियों पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई।
इस मौके पर राकेश जायसवाल, पुरंदर प्रताप यादव, जीवधन यादव, ऐनुल हक अंसारी, मनोज तिवारी आदि मौजूद थे। श्रम विभाग की ओर से 150 लाभार्थियों को साइकिल वितरित किया गया।
वितरण श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल तिवारी की देखरेख में हुआ। तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्र के पांच अग्निपीड़ितों को अहेतुक सहायता के तहत चेक वितरित किया गया। उ