फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Government is encouraging entrepreneurs

Kushinagar News: उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही सरकार

Thu, 13 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Government is encouraging entrepreneurs
कसया। नगर के बेनेट क्लब के मैदान में लघु एवं खादी ग्रामोद्योग के बने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बेनेट क्लब अध्यक्ष अधिवक्ता बद्री नारायण दुबे ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने लघु एवं खादी ग्रामोद्योग के बने उत्पादों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लघु उद्योगों के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है। जिससे हाथ के बने कपड़े, खाद्य, दवा, कारपेट आदि सुलभ होंगे। इस तरह की प्रदर्शनी से खादी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। अतिथियों का स्वागत मेला के व्यवस्थापक एवं प्रबंधक राज तलवार और कृष्ण कुमार मिश्रा ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मेले में उत्पादों की बिक्री के लिए 103 स्टाल लगे हैं। स्वदेशी महोत्सव में हैंडलूम, हैंडी क्राफ्ट, कश्मीरी स्टाल, सहारनपुर की फर्नीचर, भदोही का कार्पेट, प्रतापगढ़ का आंवला, जयपुर की बेड सीट आदि आकर्षण का केंद्र हैं। इस दौरान बेनेट क्लब उपाध्यक्ष अनूप त्रिपाठी, महामंत्री संजय सिंह, रविन्द्र मणि त्रिपाठी, निवर्तमान मंत्री राजीव त्रिपाठी, चंदेश्वर गोविंद राव, देवेंद्र दत्त तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed