{"_id":"60f077c88ebc3eccca2e536b","slug":"government-doctor-surrounded-by-patient-s-death-kushinagar-news-gkp4019911154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत पर घिरे सरकारी चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत पर घिरे सरकारी चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज की मौत पर घिरे सरकारी चिकित्सक
कसया (कुशीनगर)। नगर के गोरखपुर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में हार्निया के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत को लेकर जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर घिर गए हैं। मृतक के परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही बरतने और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।
देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के गांव गुलहरिया निवासी मंटू कुशवाहा का आरोप है कि उनके चाचा श्रीराम कुशवाहा हार्निया से पीड़ित थे। उन्हें 13 जुलाई को डॉक्टर से दिखाया तो उन्होंने ऑपरेशन करने की बात कहकर मरीज को भर्ती कर लिया। 14 जुलाई को दिन में करीब तीन बजे ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद करीब साढ़े चार बजे ओटी से निकाला तो मरीज की स्थिति ठीक नहीं थी। साढ़े सात बजे स्थिति और गंभीर हुई तो चिकित्सक व स्टॉफ ने एंबुलेंस बुलाकर मरीज को गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में मरीज की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्त ने कहा कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कसया थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।