{"_id":"68eaba082ae33467b104dd98","slug":"government-committed-to-increasing-farmers-income-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146991-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Sun, 12 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को पीएम मोदी की तरफ से की गई प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत पशुपालकों में मैत्री प्रमाण पत्र और जिले के उत्कृष्ट किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
पशुपालकों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करने के अलावा किसानों को निशुल्क बीज कीट और कृषि यंत्रों पर अनुदान की व्यवस्था की गई है।
इसके बाद सांसद ने 23 उत्कृष्ट मैत्री का प्रमाण पत्र, नौ नवीन मैत्री को कृत्रिम गर्भाधान यंत्र वितरित कर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रमाण वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीवीओ डॉ. राजेंद्र कुमार, डीडी कृषि अतिंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका आदि मौजूद रहे।