{"_id":"666a2b09de458b5cde07b714","slug":"gorakhpur-team-became-the-winner-by-defeating-tarkulwa-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118217-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तरकुलवा को हराकर गोरखपुर की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तरकुलवा को हराकर गोरखपुर की टीम बनी विजेता
Thu, 13 Jun 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मोतीचक ब्लॉक के ग्राम लक्ष्मीपुर में शहीद वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच तरकुलवा और गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने तरकुलवा को हराकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।
सेमीफाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने हाटा को और तरकुलवा ने पडरौना को पराजित किया था। दोनों टीमों के बीच बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। गोरखपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रोमांचक मैच में गोरखपुर ने आठ ओवर में 70 रन का स्कोर बनाया। जवाब में उतरी तरकुलवा की पूरी टीम 50 रन के स्कोर पर आउट हो गई। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले सोनू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तरकुलवा टीम के खिलाड़ी शिवम मिश्रा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच का समापन लक्ष्मीपुर के ग्राम प्रधान अकमल हुसैन ने किया। विजेता टीम को पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने रेंजर साइकिल दिया गया। जबकि उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को टेबल फैन देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान वहां प्रेमप्रकाश दुबे, सहीम हसन, मतिउल्लाह, कादिर, अख्तर हुसैन, फुद्दन, अफताब आलम आदि मौजूद रहे।