फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gorakhpur police was searching for Khurshid for six months

Kushinagar News: खुर्शीद को छह माह से तलाश रही थी गोरखपुर की पुलिस

Fri, 04 Jul 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 04 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur police was searching for Khurshid for six months
कुशीनगर। पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर खुर्शीद अंसारी की गोरखपुर पुलिस छह माह से तलाश कर रही थी। यहां के शाहपुर व कैंट थानों में दर्ज केस में वह वांछित था। इसके अलावा पिछले साल पडरौना कोतवाली में दर्ज हुए केस में भी वांछित चल रहा था। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। बिहार के कुख्यात पशु तस्कर, गैंगस्टर जवाहिर यादव गैंग से भी खुर्शीद का ताल्लुक बताया जाता है। यह इस गैंग का प्रमुख पशु तस्कर था। सूत्रों के मुताबिक खुर्शीद युवकों के जरिये पशुओं की खेप को कुशीनगर के रास्ते बिहार में भेजवाता है। पडरौना कोतवाली के जंगल हनुमानगंज सेमरिया निवासी खुर्शीद अंसारी को हाटा, पटहेरवा, तरयासुजान थानों की टीम ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में दबोचा। उसके साथ जिन दो पशु तस्करों को पुलिस ने दबोचा है, वह बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उसमें से कन्हैया कुशवाहा जवाहिर यादव के गांव का रहने वाला है। जवाहिर का नेटवर्क पूर्वांचल से बिहार तक फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed