फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gorakhpur police team reached youth leader's house

Kushinagar News: युवा नेता के घर पहुंची गोरखपुर की पुलिस टीम

Mon, 12 Aug 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur police team reached youth leader's house
तमकुहीराज। नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी युवा नेता के घर रविवार को दो गाड़ियों में सवार गोरखपुर की पुलिस टीम किसी आपराधिक मामले की जांच-पड़ताल करने पहुंची। हालांकि की टीम जिस आरोपी की तलाश में पहुंची वह लापता मिला। मामले को लेकर समूचे कस्बे में तरह-तरह की चर्चा है। स्थानीय पुलिस को भी मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर पंचायत तमकुहीराज के एक वार्ड निवासी चर्चित युवा नेता के घर रविवार को दो वाहनों में सवार गोरखपुर की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस टीम में करीब आधा दर्जन महिला पुलिसकर्मियों का दल भी शामिल रहा। पुलिस टीम घंटों पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद लौट गई।
विज्ञापन

आम लोगों में ऐसी चर्चा है कि किसी बड़े मामले में जांच-पड़ताल के लिए गोरखपुर की पुलिस टीम युवा नेता के घर पहुंची थी। पुलिस टीम जिस आरोपी की तलाश में पहुंची थी वन्नहींमौके से गायब मिला। गोरखपुर से पहुंची पुलिस टीम ने गोपनीयता भंग होने के कारण कोई आधिकारिक जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया गोरखपुर की पुलिस टीम किसी मामले की जांच-पड़ताल के लिए कस्बे में पहुंची थी। स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा तो पुलिस मौके पर गई थी। किस मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed