{"_id":"60d861608ebc3e09cc7e9e11","slug":"gorakhpur-patliputra-passanger-train-on-tack-from-today-kushinagar-news-gkp39966338","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होगा गोरखपुर पाटलीपुत्र टेन का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू होगा गोरखपुर पाटलीपुत्र टेन का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-पाटलिपुत्र सवारी गाड़ी का संचालन आज से
पडरौना/तमकुहीरोड (कुशीनगर)। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सोमवार से गोरखपुर-पाटलिपुत्र सवारी गाड़ी का संचालन शुरू हो जाएगा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में इसका संचालन बंद था। इस ट्रेन के संचालन से लोगों में खुशी है।
कप्तानगंज थावे रेलमार्ग पर गत 26 जून से गोरखपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने के बाद अब रेल प्रशासन ने 28 जून सोमवार से गोरखपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन को कोरोना संक्रमण की पहली लहर में करीब एक साल तक बंद रखने के बाद 13 जनवरी 2021 से चलाकर अप्रैल के तीसरे सप्ताह में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद बंद कर दिया गया था। अब रेल प्रशासन ने सोमवार से इस ट्रेन का संचालन फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सोमवार की सुबह 3:35 बजे गोरखपुर से चलकर कप्तानगंज में 4:26 बजे, रामकोला में 4:51 बजे, पडरौना में 5:10 बजे, दुदही में 5:28 बजे, तमकुहीरोड में 5:43 बजे पहुंचेगी। उसके बाद थावे व गोपालगंज होते हुए 12:53 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन उसी दिन 2:55 बजे पाटलिपुत्र से चलकर 7:55 बजे थावे, 8:51 बजे तमकुहीरोड, 9:04 बजे दुदही, 9:21 बजे पडरौना, 9:38 बजे रामकोला, 10:10 बजे कप्तानगंज होते हुए 11:50 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।
सेवरही के सभासद ब्रजभूषण मिश्र, मोती जायसवाल, अंजनी तिवारी, विकास वर्मा, रमेश ब्याहुत आदि लोगों का कहना है कि इस ट्रेन का संचालन होने से बिहार की राजधानी तक की यात्रा आसान हो जाएगी। एनईआर के जनसंपर्क अधिकारी (बनारस) अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गति धीमी होने पर रेल प्रशासन ने गोरखपुर-पाटलिपुत्र ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन गोरखपुर से पटना तक चलेगी। इसका ठहराव निर्धारित सभी स्टेशनों पर होगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को मास्क पहनने समेत कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।