फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gorakhpur-Patliputra Express resumes after nine days, passengers breathe a sigh of relief

Kushinagar News: गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस नौ दिन बाद शुरू, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Tue, 06 Oct 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Patliputra Express resumes after nine days, passengers breathe a sigh of relief
26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक नौ दिन निरस्त रही ट्रेन
विज्ञापन

तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर चलने वाली गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सोमवार से फिर शुरू हो गया है। यह ट्रेन 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक नौ दिन निरस्त रही थी। ट्रेन का परिचालन आरंभ होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
रेल प्रशासन द्वारा नियमित चलने वाली 15079/15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त किया गया था। निरस्तीकरण की अवधि पूरी होने के बाद इसका नियमित परिचालन सोमवार को आरंभ हो गया है। सोमवार को सुबह 5:50 बजे यह ट्रेन तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंच। यह ट्रेन बिहार की राजधानी को जोड़ती है। रेलवे ने परिचालन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्य किया था।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे जोन के दानापुर रेल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा था। यह कार्य राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन और रामपुर डुमरा जंक्शन स्टेशनों पर हुआ। सोनपुर रेल मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर भी यह कार्य किया गया। इसी कारण रेल प्रशासन ने ट्रेन को 4 अक्तूबर तक निरस्त किया था। क्षेत्र के अभिषेक शुक्ल, प्रभात मिश्र, राहुल सोनी और संजय राय ने बताया कि यह ट्रेन बिहार की राजधानी तक की यात्रा के लिए काफी मुफीद मानी जाती है। ट्रेन के निरस्त होने से यात्री परेशान थे। अब इसका परिचालन शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। सोमवार सुबह तमकुहीरोड स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed