फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gorakhpur did capture the shield.

गोरखपुर ने किया शील्ड पर कब्जा

Mon, 22 Jan 2018 12:26 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 22 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur did capture the shield.
श्‍ाील्‍ड - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
जटहां बाजार। नेहरू स्पोर्टिंग क्लब मंसाछापर की ओर से पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शुक्ल की स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गोरखपुर व बेतिया बिहार के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम ने बेतिया को 1-0 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन


खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पंडित अनिरूद्घ शुक्ल की स्मृति पर पुष्पार्चन व फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ प्रदर्शित करना चाहिए। संघर्ष के दम पर ही दोनों टीमे फाइनल में पहुंची। हारने वाली टीम भी एक दिन अपने संघर्षो के जरिए ऊंचाइयों को प्राप्त करती हैं। 
विज्ञापन


खेल के पहले हॉफ में गोरखपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल मारकर बढ़त बना लिया। मध्यांतर के बाद दोनों टीम गोल मारने के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन निर्धारित समय के भीतर कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और एक-शून्य से गोरखपुर की टीम ने बेतिया को पराजित कर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। विजेता व उपविजेता टीम को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया। मैच के मुख्य निर्णायक रहमत अली रहे, जबकि उद्घोषक राकेश श्रीवास्तव रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आयोजक राजीव मिश्र, दिनेश चौधरी, भाजपा नेता नरेंद्र तिवारी, नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, राजन जायसवाल, सुदर्शन पाल, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, सिद्धार्थ कुशवाहा, रामनरेश प्रसाद, संदीप मिश्र, पारस, दिनेश भारती, पारस यादव, मैतुल्लाह अंसारी मस्ताना, अनीस अंसारी आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed