{"_id":"6595b347ed73b755510410e3","slug":"gomtinagar-chhapra-kachari-express-canceled-from-today-till-15th-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10402-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस आज से 15 तक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस आज से 15 तक निरस्त
Thu, 04 Jan 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज और जाफराबाद रेलमार्ग पर चल रहे दोहरीकरण व यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को लेकर कप्तानगंज-थावे मार्ग पर नियमित चलने वाली गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन चार से 15 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसके पहले इस मार्ग की दो पैसेंजर ट्रेनों को 29 फरवरी तक के लिए निरस्त किया जा चुका है। इसके अलावा गोरखपुर पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन का फेरा घटाकर सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया है।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर कोहरे को लेकर पहले ही पूर्वोत्तर रेलवे ने सुबह पांच बजे नकहा जंगल से सिवान तक और शाम में सात बजे सिवान से नकहा जंगल तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के अलावा सुबह में साढ़े पांच बजे थावे से कप्तानगंज तक और दिन में दस बजे कप्तानगंज से थावे तक नियमित चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को 29 फरवरी 2024 तक के लिए निरस्त कर दिया है। इसी तरह गोरखपुर से नियमित भोर में गोरखपुर से पाटलिपुत्र और रात में पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली मेल पैसेंजर ट्रेन को भी 29 फरवरी तक फेरा घटाकर सप्ताह में मात्र तीन दिन ही चलाया जा रहा है।
इससे इस रूट के यात्री पहले से ही परेशान हैं। अब बाराबंकी, अयोध्या, शाहगंज, जाफराबाद रेलमार्ग पर दोहरीकरण व यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य पिछले 11 दिसंबर से चल रहा है। इसको लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने इस रूट पर नियमित छपरा कचहरी से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को चार से 14 जनवरी तक के लिए और गोमतीनगर से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को पांच से 15 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। इस ट्रेन के निरस्त होने पर सेवरही के पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, सपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिवाकर दत्त, इंजीनियर सिद्धार्थ सोनी, दुर्गेश मद्धेशिया, नीरज वर्मा, अभिषेक शुक्ल इस ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।