फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gomtinagar-Chhapra Express train starts operating

Kushinagar News: गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू

Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gomtinagar-Chhapra Express train starts operating
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर मंगलवार की सुबह 5:40 बजे गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। करीब 18 दिन पूर्व इस ट्रेन का संचालन बंद हो गया था। ट्रेन का संचालन शुरू होते ही रेलवे स्टेशन पर रौनक लौट आई।
विज्ञापन

गोरखपुर-थावे रेलमार्ग पर रेल यातायात की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए गोरखपुर कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग व गोरखपुर से कुसम्ही तक थर्ड रेललाइन का निर्माण का कार्य चल रहा था। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने पहले 20 से 30 अगस्त तक गोरखपुर-सिवान पैसेंजर ट्रेन और गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन को 24 से 30 तक निरस्त कर दिया था। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर इन ट्रेनों को पुन: 11 सितंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया था। इसी बीच गोमतीनगर छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन को भी सात से 11 सितंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया। इससे इस रूट पर यात्रियों की परेशानी बढ़ने के साथ ही स्टेशन पर चहल-पहल भी कम हो गई थी। मंगलवार की सुबह 5:40 बजे गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस तमकुहीरोड पहुंची तो वहां पहले की तरह चहल-पहल बढ़ गई। व्यापारी नेता मायाशंकर निर्गुणायत, छोटेलाल वर्मा, शुकदेव रौनियार, पप्पू जायसवाल, राहुल सोनी आदि ने ट्रेन का संचालन शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन



तीन ट्रेनों का हुआ मार्ग परिवर्तन, चलेंगी नाॅन स्टाॅप
तमकुहीरोड। बगहा-वाल्मीकिनगर रेलखंड पर दोहरीकरण इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इसको लेकर रेल प्रशासन ने मार्ग परिवर्तन करते हुए कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर रूट डायवर्जन को लेकर 12 सितंबर से 16 सितंबर के बीच दिल्ली और मुम्बई की नान स्टॉपेज एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल अधिकारियों की मानें तो 12 से 15 सितंबर के बीच मुजफ्फरपुर व आनंद बिहार टर्मिनल से चलने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद बिहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 13 से 15 के बीच रक्सौल व आनंद बिहार टर्मिनल से चलने वाली रक्सौल-आनंद बिहार टर्मिनल एक्सप्रेस और 11 से 15 सितंबर के बीच बांद्रा टर्मिनल व बरौनी से चलने वाली बांद्रा टर्मिनल-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन को कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के रास्ते गंतव्यत तक भेजा जाएगा। इस संबंध में इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि बगहा-वाल्मीकिनगर के बीच दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इस लिए इन ट्रेनों का मार्ग परिर्वतन किया गया है। इसके इन ट्रेनों को पुन: पूर्व की भांति संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed