फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   God incarnates to establish religion.

Kushinagar News: धर्म की स्थापना करने के लिए अवतरित होते हैं भगवान

Wed, 18 Feb 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
God incarnates to establish religion.
जौरा बाजार। क्षेत्र के कनौरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार की शाम कथावाचक भगवान राम जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है तब भगवान पापियों का नाश कर धर्म की स्थापना के लिए किसी न किसी रूप में अवतरित होते हैं।
विज्ञापन

कथा वाचक आचार्य पंडित बीरेंद्र तिवारी ने भगवान राम जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि त्रेता युग में जब रावण के अत्याचारों से धरती, देवता और ऋषि-मुनि व्याकुल हो उठे, तब भगवान विष्णु ने अयोध्या में महाराज दशरथ के यहां राम रूप में अवतार लिए। उन्होंने कहा कि महाराज दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। जिसके फलस्वरूप चैत्र मास की नवमी तिथि, मध्यान्ह काल में कौशल्या जी के गर्भ से भगवान श्रीराम का प्राकट्य हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान राम केवल एक राजा या अवतार नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य, कर्तव्य और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। राम जन्म का संदेश है कि धर्म, संयम और त्याग ही जीवन का वास्तविक आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed