फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   God Himself protects true devotees.

Kushinagar News: सच्चे भक्तों की रक्षा खुद करते हैं भगवान

Thu, 23 Jul 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
God Himself protects true devotees.
चन्द्रोंटा में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते जगद्गुरु रामानुजाचार्य।संवाद - फोटो : 1
उजारनाथ। क्षेत्र के चंद्रौटा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार की शाम जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य ने भक्त प्रह्लाद, हिरण्यकश्यप वध, ऋषभदेव, वामन अवतार और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कथा सुनाई।
विज्ञापन

कथावाचक राघवाचार्य ने कहा कि सच्चे भक्त की रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। सत्य, धर्म और भक्ति की सदैव विजय होती है। उन्होंने कहा कि ऋषभदेव के जीवन से त्याग, संयम और सदाचार अपनाने व वामन अवतार के माध्यम से विनम्रता व समर्पण का संदेश मिलता है। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पंचामृत अभिषेक, आरती व प्रसाद वितरण के दौरान पूरा पंडाल जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा में डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, मुख्य यजमान सुधाकर मिश्रा, डॉ. संजय मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान अंकिता तिवारी सहित काफी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed