फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   GM Kaptanganj junction inspected

जीएम ने कप्तानगंज जंक्शन का निरीक्षण किया

Wed, 11 Jan 2017 11:34 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
GM Kaptanganj junction inspected
कप्तानगंज जंक्शन का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
 पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम वाराणसी ने बुधवार को कप्तानगंज जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्हाेंने रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सफाई व्यवस्था और समयबद्धता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। कई व्यापारी नेताओं ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। छितौनी-बगहां रेलपुल के निरीक्षण के दौरान रेललाइन के कई नट-बोल्ट ढीले देख रेलवे के अधिकारियों ने मातहतों पर नाराजगी जताई और उसे तत्काल ठीक कराया।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा और डीआरएम एसके कश्यप ने गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के स्टेशनाें का निरीक्षण करते हुए छितौनी-बगहां रेलपुल पर पहुंचे। रेललाइन के निरीक्षण के दौरान पुल पर एक दर्जन नट-बोल्ट ढीले मिले। इतना ही नहीं रेलवे के जीएम का सैलून भी ढीले  नट-बोल्ट के ऊपर से ही गुजर गया। पुल से गुजर रही लाइन के बीच में लगे लोहे की चद्दर भी बिना बोल्ट के पड़ी थी। यह देख नाराज जीएम ने कहा कि कभी भी यह प्लेट ऊपर मुड़कर ट्रेन में फंस सकता है। लाइन पर ग्रीस कम मिली। जांच उपकरण को सही तरीके से उपयोग नहीं करने पर जीएम ने मातहताें को फटकार लगाई। वह पुल किस वर्ष बना था, यह भी रेलकर्मी नहीं बता पाए। रेलवे के जिम्मेदार यह भी नहीं बता पाए कि इसके पहले रेलपुल का कब निरीक्षण हुआ था। उन्हाेंने पुल के ऊपर रेलवे से संबंधित सूचनाओं का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। पुल के बीच में जीएम का सैलून रुक जाने से उसमें सवार कई अधिकारी व कर्मचारी नहीं उतर पाए, तब जीएम ने रेलवे स्टेशन के जिम्मेदार अधिकारी को बुलाकर वेतन रोकने की बात कही, जिस पर उस अधिकारी ने संसाधन और कर्मचारियों की कमी बताई। जीएम के आने की सूचना पर पनियहवा स्टेशन के सामने अवैध रूप से संचालित होने वाली मछली-भूजा की दुकान व गन्ना क्रय केंद्र हटा दिया गया था। महाप्रबंधक की जांच में इतनी बड़ी खामियां मिलने से विभागीय लोग सकते में थे। खड्डा के व्यापारिक संगठन, नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा तुलस्यान और हियुवा के जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु ने छितौनी तक रेल चलाने, तमकुही तक रेल लाइन निर्माण, खड्डा सहित पनियहवा में स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा। अखिलेश त्रिपाठी, महताब हुसैन, आशुतोष पांडेय, हिमांशु राव सहित कई अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कप्तानगंज जंक्शन का निरीक्षण किया। बुधवार को लगभग एक बजे जीएम राजीव मिश्रा और डीआरएम बनारस एसके कश्यप कप्तानगंज जंक्सन के प्लेटफार्म टिकट काउंटर, जलपान की दुकान और सफाई, पेयजल सहित सभी स्थलों का निरीक्षण किया। उन्हाेंने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को अपना कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य प्रचालन प्रबंधक अर्चना जोशी, एस के अंबिकेश, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक आरके उपाध्याय, बनारस स्टेशन अधीक्षक हरिलाल प्रसाद, आरपीएफ इंस्पेक्टर आरपी सिंह, शंभू कुमार, हिमांशु राव, डीके सिंह, मोहन जायसवाल, सुनील यादव आदि मौजूद थे। कप्तानगंज के व्यापारी नेता संजय कुशवाहा और महेश रौनियार ने प्लेटफार्म नंबर दो पर शेड लगवाने, पूछताछ काउंटर, नियमित ट्रेन चलाने, मेन गेट के बगल में शौचालय बनवाने सहित अन्य मांगाें से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed