फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Given priority to education and cleaning Sandeep

संदीप ने दी शिक्षा और सफाई को तरजीह

Tue, 01 Mar 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर Updated Tue, 01 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। नगर पंचायत चेयरमैन शारदा तुलस्यान की पहल पर 11वीं कक्षा के छात्र संदीप शर्मा ने मंगलवार को एक दिन के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। वित्तीय अधिकार छोड़कर नगर पंचायत अध्यक्ष की भूमिका के बाकी कामों का निष्पादन संदीप की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन


बतौर नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप ने लोगों को सफाई रखने और बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया। संदीप ने अपने एक दिन के कार्यकाल में वार्ड संख्या सात, 10 और 11 में घर-घर जा कर लोगों को बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


लोगों से अपील किया कि कूड़ा कूड़ेदान में डालें, ताकि सफाई रहे। इस दौरान आए दो फ रियादियों की समस्या भी सुनी। मुख्य सड़कों और बाजार का भ्रमण कर पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने का निवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप को नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि राजू तुलस्यान, गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गोरख राय, विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केदार गुप्ता, प्रबंधक दीनानाथ जायसवाल, एसडीएम और ईओ अरुण राय ने बधाई दी है।


कॉलेज प्रशासन की नजर में संदीप का शुमार मेधावी विद्यार्थियों में है। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होकर वजीफा भी हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed