फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   given instant talaq

विदेश से लौटते बीवी को दिया तलाक, बच्चों को साथ ले गया

Tue, 03 Sep 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
given instant talaq
विदेश से लौटते बीवी को दिया तलाक, बच्चों को साथ ले गया
विज्ञापन

सेवरही कस्बा निवासी अफसाना खातून ने तहसील दिवस में सुनाई पीड़ा
मां ने पुश्तैनी मकान गिरवी रखकर दिया था दो लाख, फिर भी नहीं पसीजा
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज(कुशीनगर)। सेवरही कस्बे में अपने मायके रह रही महिला मंगलवार को तमकुहीराज तहसील दिवस में पहुंची और एसडीएम से कहा कि छह वर्ष बाद विदेश से आए शौहर ने तीन बार तलाक बोला और दोनों बच्चों को साथ लेकर चला गया। विधवा मां के पास रह रही महिला ने अपनी पीड़ा सुनाई तो अफसर सन्न रह गए। सीओ ने महिला की शिकायत पर विशुनपुरा एसओ को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।

देश में तीन तलाक को गैर कानूनी बना दिए जाने के बावजूद मनमानी तरीके से तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को तहसील दिवस में अपनी फरियाद लेकर आई सेवरही कस्बे के वार्ड संख्या चार में रह रही अफसाना खातून ने बताया कि वर्ष 2005 में उसकी शादी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मडुरही निवासी इकबाल उर्फ मुन्ना अंसारी से हुई थी। उसे एक बेटा एवं एक बेटी है। शादी के बाद से ही शौहर मायके से पैसे लाने का दबाव डालता रहा। वर्ष 2012 में मां की पुश्तैनी मकान का एक हिस्सा गिरवी रख कर उसे दो लाख रुपये दिए गए। रुपये लेकर पति विदेश चला गया। वहां छह साल रहने के बाद घर आया तो फिर उसे प्रताड़ित करने लगा। थक हारकर वह अपनी विधवा मां के पास चली आई। अफसाना के अनुसार, 20 अगस्त को शौहर मायके पहुंचा और तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया। दोनों बच्चों को भी वह जबरन साथ ले गया। पीड़िता का आरोप है कि विशुनपुरा पुलिस को तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। तहसील दिवस में मौजूद सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने एसओ विशुनपुरा को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed