फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Give information about suspects to police: CO

संदिग्धों के बारे में पुलिस को दें जानकारी : सीओ

Sun, 24 Mar 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Mar 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Give information about suspects to police: CO
पटहेरवा। होली के पर्व पर किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। ये बातें तमकुहीराज सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने कहीं। वे शनिवार को पटहेरवा थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होली रंगों का पर्व है। यह एक-दूसरे से प्रेम और सौहार्द का पैगाम देता है। इसलिए लोगों को बिना किसी मतभेद और अराजकता के शांति और सौहार्द पूर्वक त्योहार का आनंद लेना चाहिए। इस दौरान थानाध्यक्ष राकेश रोशन, एसएसआई हरेराम सिंह, ग्राम प्रधान पप्पू सिंह, अजीत शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इजहार खान, जैनेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed