फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girls who went to the wedding were molested, beaten up when they protested

Kushinagar News: बरात गई लड़कियों से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट

Thu, 12 Jun 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Girls who went to the wedding were molested, beaten up when they protested
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात गई लड़कियों से हुई छेड़खानी का विरोध करने पर विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि मारपीट होने लगी, जिसमें एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह विवाद शांत कराकर घायल युवती को परिजनों ने फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी पुलिस को दिए तहरीर में एक व्यक्ति ने कहा कि सात जून को वह अपने लड़के की बरात लेकर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति के घर गया था। बरात में कुछ लड़कियां भी गईं थीं। विवाह रश्म के दौरान घराती पक्ष के कुछ युवक किशोरियों के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर घरातियों की तरफ से ईंट चलने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि थाने में तहरीर आई तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed