{"_id":"660f0eea0836a20db10833de","slug":"girls-body-found-on-railway-line-identified-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115021-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेलवे लाइन पर मिली युवती के शव की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेलवे लाइन पर मिली युवती के शव की हुई पहचान
Fri, 05 Apr 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर खड्डा थाना क्षेत्र के नौका टोला के पास रेलवे लाइन पर तीन दिन पूर्व मिले युवती के शव की पहचान 25 वर्षीय आमिना निवासी अहिरौली के रूप में हुई है। पुलिस युवती की मां से पूछताछ कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
मंगलवार की भोर में थाना क्षेत्र के नौका टोला गांव के पास रेलवे लाइन पर एक युवती का क्षतविक्षत शव पुलिस ने बरामद किया था। उसकी शिनाख्त नहीं होने से शव को मोर्चरी में रखा गया था। बृहस्पतिवार को ग्राम अहिरौली के मल्ल टोला निवासी 25 वर्षीय आमिना के रूप में हुई है। इस संबंध में खड्डा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। छानबीन की जा रही है। संवाद