फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl's body found in suspicious circumstances

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थिति में युवती का शव मिला

Fri, 04 Aug 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found in suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खड्डा। कस्बे के एक मुहल्ले में संदिग्ध परिस्थिती में एक युवती की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं हुई। आनन-फानन परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर कस्बे की एक युवती को अचेतावस्था में परिजन तुर्कहां सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत संदिग्ध मानकर डाॅक्टर जानकारी लेने की अभी तैयारी कर रहे थे, तब तक परिजन शव लेकर चले गए। कुछ ही देर बाद परिजन युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। खड्डा के प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएन गुप्ता ने बताया कि युवती का शव लेकर कुछ लोग आए थे। उन लोगों ने पर्चा भी नहीं बनवाया। मौजूद डाॅ. सुशील कुमार को संदेह हुआ तो वह इसके बारे में जानकारी लेना चाहे, लेकिन परिजन बिना कुछ बताए ही शव को लेकर चले गए। कस्बा प्रभारी एसआई प्रिंसी पांडेय ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं हो पाई थी। पता करा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed