फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girls and women doing excellent work in social sector honored

Kushinagar News: सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राएं एवं महिलाएं सम्मानित

Wed, 20 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Girls and women doing excellent work in social sector honored
पडरौना। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत वीरांगना दिवस का आयोजन मंगलवार को वन सेन्टर, रविंद्रनगर धूस में किया गया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया किया गया।
विज्ञापन

कुमारी जितन यादव ने अपनी बहन का बाल विवाह रूकवाया था। कुमारी कृति तिवारी के सिर से पिता का साया उठने के पश्चात ट्यूशन पढ़ाकर क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करते हुए अपनी शिक्षा जारी रखी है। इनके साथ-साथ श्रीमती सुमन जायसवाल श्रीमती कीर्तन यादव, श्रीमती उर्मिला कुशवाहा, श्रीमती ममता दूबे, श्रीमती नैना देवी, श्रीमती माया मिश्रा, श्रीमती दुर्गावती देवी एवं आभा ज्योति आदि को शॉल, मिष्ठान एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाग करने वाली स्कूली छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना, स्पांसरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वुमेन हेल्पलाइन (1090), वन स्टॉप सेन्टर (181), पुलिस (112), एम्बुलेंस 108 व 102 के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) के बारे में जानकारी देते हुए 3 छात्राओं के स्पांसरशिप योजना एवं 02 छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित करने के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विनय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को वीरांगना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर अमित शाही, विनय कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, पुष्पा राय, , प्रियंका चौरसिया, चन्दा सिंह,गंगाधर मिश्रा, शीला देवी आदि के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed