{"_id":"620004ec350559597a2631fa","slug":"girlfriend-adamant-on-the-insistence-of-marriage-sitting-at-the-lover-s-door-kushinagar-news-gkp426106851","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, प्रेमी के दरवाजे पर बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, प्रेमी के दरवाजे पर बैठी
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती कथित प्रेमी से शादी करने के लिए उसके दरवाजे पर बैठ गई। प्रेमी के घरवालों के एतराज करने पर जहर खाकर जान देने की बात कह रही है।
इस थानाक्षेत्र के एक गांव के दो अलग-अलग टोले के युवक-युवती में प्रेम संबंध होने की बात कही जा रही है। युवती का आरोप है कि उसका प्रेमी शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी करने की बात करने पर वह मुकर गया। इसके बाद वह प्रेमी के घर के दरवाजे पर जाकर बैठ गई है। उसका कहना है कि जब तक प्रेमी उससे शादी नहीं करता, तब तक वहीं बैठी रहेगी। चर्चा है कि प्रेमिका से शादी के लिए प्रेमी तैयार है, लेकिन परिजन विरोध कर रहे हैं। इससे नाराज होकर युवती ने शुक्रवार की रात कीटनाशक खा लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए नौरंगिया के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। रविवार शाम तक युवती प्रेमी के दरवाजे पर बैठी रही।
नेबुआ नौरंगिया थाने के एसआई संतोष यादव का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।