{"_id":"65f4afb583e8e02317073047","slug":"girl-student-died-under-suspicious-circumstances-family-members-threw-the-body-in-the-river-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114208-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, घर वालों ने शव को नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, घर वालों ने शव को नदी में फेंका
Sat, 16 Mar 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर वालों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय शव को नदी में फेंक दिया। इसकी जानकारी होने पुलिस सक्रिय हुई और नदी में शव की तलाश करा रही है। हालांकि, शुक्रवार की देर शाम तक छात्रा का शव नहीं मिल सका था। गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मलहिया की किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती थी। करीब 15 दिन पहले वह घर से लापता हो गई थी। बताया जाता है कि तीन दिन बाद घर वाले उसे ढूढ़कर लाए और चौथे दिन उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी शिकायत एडीजी और एसपी से की तो पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस छात्रा के घर पहुंची तो घर वालों ने बताया कि वह मौसी के घर गई है। पुलिस वहां गई तो पता चला कि यहां पर छात्रा नहीं आई है।
पुलिस ने छात्रा के चाचा और मां से कड़ाई से पूछताछ की। मां ने पुलिस को बताया कि बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। लाश को पनियहवा पुल से गंडक नदी में फेंक दिया गया। पुलिस शुक्रवार को दोपहर में नाविक की मदद से छात्रा के दादा को लेकर गंडक नदी में लाश को ढूढ़ती रही। लेकिन, शव का पता नहीं चला। छात्र का पिता परदेश में काम करता है। घर पर छात्रा की मां व बड़ी बहन, चाचा, चचेरा भाई, चाची व दादा रहते हैं।
विज्ञापन
गांव में चर्चा है कि छात्रा प्रेम प्रसंग में किसी युवक के साथ चली गई थी। चार दिन बाद घर वाले उसे ढूढ़कर लाए और उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। सूत्रों की मानें तो जिस दिन छात्रा के साथ घटना हुई, उस दिन हनुमानगंज पुलिस को गांव वालों ने सूचना दी थी, लेकिन पुलिस शिकायत नहीं मिलने की बात कह टाल गई। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने की बात घर वाले बता रहे हैं। मामला संदिग्ध है। शव की तलाश गंडक नदी में कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।