{"_id":"63e69228b56f573e3b056f56","slug":"girl-killed-by-pickup-couple-injured-kushinagar-news-c-7-1-49528-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: निजी बैंक की शाखा में ताला बंद, खाताधारक बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: निजी बैंक की शाखा में ताला बंद, खाताधारक बेचैन
Sat, 11 Feb 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तहसील गेट के समीप के मकान में संचालित निजी बैंक के प्रबंधक पर रकम लेकर भागने का आरोप लगाते हुए खाताधारकों ने एक कर्मचारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार को कस्बा में निजी बैंक की शाखा पर व्यापारी, ग्रामीण और महिलाएं पहुंचीं। शाखा के गेट पर ताला लगा मिला। खाताधारकों की बेचैनी बढ़ गई। लोगों ने ताला बंद होने के जानकारी ली तो कुछ नहीं पता चला। बैंक के बंद होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। भटवलिया निवासी प्रमिला ने बताया कि दो वर्ष से प्रतिदिन 200 रुपये जमा करती हैं। गुड्डी ने बताया कि 20,000 रुपये फिक्स किया है।
तमकुहीराज के निवासी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 40,000 रुपये जमा किए हैं। उन्होंने बताया कि भुगतान का समय पूरा हो गया है। अब अचानक बैंक बंद है। उन्होंने बताया कि करीब 200 लोगों की रकम लुभावने लाभ के चक्कर में फंस गई है। इस संबंध में एसएचओ नीरज राय ने बताया कि लोगों की शिकायत पर छानबीन की जा रही है। बैंक के कर्मचारी से पूछताछ करके जानकारी जुटाई जा रही है।