फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl going to give SSC exam dies in road accident at Kushinagar

Kushinagar News: एसएससी की परीक्षा देने जा रही युवती की सड़क दुर्घटना में मौत, भाई की हालत गंभीर

Fri, 02 Dec 2022 12:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Dec 2022 12:22 PM IST
सार

सीमा गुप्ता (21), अपने भाई हेमंत गुप्ता के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा देने गोरखपुर जा रहीं थी। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित चरिघरवा पेट्रोल पंप के सामने कप्तानगंज की ओर से सब्जी लादकर आ रही मैजिक गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Girl going to give SSC exam dies in road accident at Kushinagar
कुशीनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह दुर्घटना में युवती की मौत हो गई। उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। युवती अपने भाई के साथ बाइक से एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षा देने जा रही थीं। वाहन चालक पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


छितौनी नगर निवासी प्रभुनाथ गुप्ता की बेटी सीमा गुप्ता (21), अपने भाई हेमंत गुप्ता के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा देने गोरखपुर जा रहीं थी। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित चरिघरवा पेट्रोल पंप के सामने कप्तानगंज की ओर से सब्जी लादकर आ रही मैजिक गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जोरदार टक्कर बाइक पर बैठीं सीमा गुप्ता सड़क पर गिर गईं, जिससे उनका सिर फट गया। हेमंत गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को एबुलेंस से सीएचसी कोटवा पहुंचाया। उधर दुर्घटना के बाद जुटे लोगों ने खैरटिया चौराहे पर मैजिक गाड़ी को रोककर ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। छह माह पूर्व सीमा की शादी हुई थी। वह कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा देने अपने मायके आई थीं। परीक्षा देने जाते समय दुर्घटना की शिकार हो गईं। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed