{"_id":"65f9e55c9be643831b0a2495","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114388-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवती की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवती की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 20 Mar 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के कटघरही में सोमवार की देर युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती की मौत की वजह को लेकर पुलिस परेशान रही। घर वाले छत से गिरने से मौत होने का दावा करने लगे। पुलिस ने दबाव बनाया तो युवती की बहन ने यह बात लिखकर दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग यानी फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है।
रामकोला थाना क्षेत्र के कटघरही गांव निवासी माधुरी चौरसिया ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 18 वर्षीय बहन अरमीता सोमवार को छत से उतरते वक्त गिर गई। रामकोला सीएचसी में रात में इलाज कराने लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवती के गले पर निशान होने के कारण डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस अस्पताल पहुंच गई। घर वाले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।