फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl dies due to drowning in drain

नाले में डूबने से बालिका की मौत

Fri, 10 Sep 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to drowning in drain
नाले में डूबने से बालिका की मौत
विज्ञापन

बालिका के परिवार में कोहराम मच गया
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव फरेंदहा निवासी 10 वर्षीय एक बालिका नाले में नहाने के दौरान डूब गई। वहां नहा रहे अन्य बच्चे जब तक उसकी सहायता के लिए पहुंचते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

फरेंदहा निवासी वीरेंद्र गुप्ता की 10 वर्षीय बेटी अनीता गांव के बगल से गुजर रहे नाले में बच्चों के साथ नहाने गई थी। इस दौरान वह नाले के गहरे हिस्से में चली गई, जिससे डूबने लगी। साथ के बच्चों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शोर मचाते हुए गांववालों को बुलाया। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने काफी देर तक खोजबीन की। काफी देर बाद नाले में डूबी अनीता का शव मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही बालिका के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed