{"_id":"673cff09be143a14230b3f39","slug":"girl-dies-due-to-collision-with-dcm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126721-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीसीएम की टक्कर से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीसीएम की टक्कर से युवती की मौत
Wed, 20 Nov 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में मंगलवार को पीएनबी के पास सड़क पार करते समय डीसीएम की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया और चालक को पकड़कर थाने ले गई।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआ पाटन बाजार की निवासी 25 वर्षीय ब्यूटी पुत्री रामप्रवेश प्रसाद अपने घर से दवा लेने के लिए फ़ाज़िलनगर के लिए निकली थी। जोकवा बाजार में पीएनबी के पास फ़ाज़िलनगर जाने के लिए दक्षिणी लेन से उत्तरी लेन में जा रही थी, तभी डीसीएम की चपेट में आ गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मधुरिया चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार राम ने बताया चालक को पकड़ लिया गया है और डीसीएम को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।