{"_id":"668dccdf97376e254f07e927","slug":"girl-dies-after-falling-face-down-in-tub-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119613-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टब में मुंह के बल गिरने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टब में मुंह के बल गिरने से बच्ची की मौत
Wed, 10 Jul 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी महिला अपने बच्चों के साथ बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने बिहार के कटहवा सेमरा बाजार गई थी। वहां खेलते समय उनकी दो वर्षीय बच्ची पानी भरे टब में मुंह के बल गिर गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
भानपुर गांव निवासी सेराजुद्दीन अंसारी की दो वर्षीय बेटी तब्सून परवीन मां के साथ सोमवार को अपनी मौसी के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थी। दोपहर करीब दो बजे खेलते समय आंगन में रखे पानी के टब में मुंह के बल गिर गई। जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद परिजन उसको गांव के पास कब्रिस्तान में दफना दिए। संवाद