फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   girl burn from crackers

पटाखे से जला किशोरी का हाथ, ऑपरेशन के बाद घर पहुंची

Tue, 26 Jan 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
girl burn from crackers
पटाखे से जला किशोरी का हाथ, ऑपरेशन के बाद घर पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानकी नगर। पटाखे से जली एक किशोरी को रुपये कम होने पर परिजन सोमवार की शाम घर लेकर चले आए। जनपद मुख्यालय के निकट एक निजी अस्पताल में देर शाम ऑपरेशन के बाद रात आठ बजे डॉक्टर ने उसे घर भेजा। उसके एक हाथ की उंगली कट गई है।

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गनेशीपट्टी गांव के निवासी विजय प्रजापति की 14 वर्षीय पुत्री अनीता रविवार की शाम पुलिस लाइंस के निकट लकड़ी बिनने गई थी। वहां उसे कोई पटाखा मिला, जिसे उठा लाई। देर शाम उसने पटाखे को अलाव में डाल दिया। वहां वह अकेली थी। पटाखा फटने से उसका दाहिना हाथ जल गया। विस्फोट के चलते एक उंगली खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। उसकी हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे गोरखपुर किसी निजी अस्पताल ले गए लेकिन हालत न सुधरने और रुपये कम होने पर परिजन सोमवार को उसे घर लेकर आ गए। उसे रवींद्रनगर के निकट निजी अस्पताल ले गए जहां ऑपरेशन के बाद उसकी खराब उंगली को अलग किया गया। रात 8 बजे उसे परिजन घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed