फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   get it accilerated schemes : DM

सरकारी योजनाओं की गति दें अफसर : डीएम

Tue, 09 Jun 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
get it accilerated schemes : DM
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते डीएम और सीडीओ। - फोटो : KUSHINAGAR
सरकारी योजनाओं की गति दें अफसर : डीएम
विज्ञापन

पडरौना। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि कोविड-19 के चलते हुए लॉकडाउन से सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति धीमी पड़ गई है। अब उन्हें गति प्रदान करने की जरूरत है। इसके लिए सभी अधिकारियों को एकजुटता के साथ जुट जाना चाहिए।

मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि लॉकडाउन के कारण विकास परक योजनाएं लक्ष्य के सापेक्ष पूरी नहीं की जा सकी हैं। अधिकारियों को रणनीति बनाकर सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने की योजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गैर प्रांत से आने वाले श्रमिकों को मनरेगा के तहत तकनीकी योग्यता के अनुसार कार्य दिया जाए। इसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। श्रमिकों एवं पात्र लोगों को मनरेगा की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए गांव-गाव खुली बैठक करा कर योजनाओं को प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। कार्यों के सत्यापन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाई जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बैठक में पीएम व सीएम आवास, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, पेंशन योजना, शौचालय, निर्माण कार्य समेत सभी विभागों की समीक्षा की। सीडीओ आनंद कुमार ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करते रहें और विकास कार्यों में तेजी लाएं। जिससे लक्ष्य की पूर्ति समय से की जा सके। इस दौरान पीडी संजय पांडेय, डीडीओ शेषनाथ चौहान, उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार, डीएसटीओ डॉ. मुहम्मद नासेह, डीसी नरेगा प्रेमप्रकाश, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, डीएसओ विमल कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed