फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Get every eligible citizen's name registered in the voter list.

Kushinagar News: हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं

Fri, 07 Nov 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Get every eligible citizen's name registered in the voter list.
फाजिलनगर। कस्बे के एक विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें तीन मंडलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मूल आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन

संयोजक डॉ. कन्हैया शर्मा ने सभी को मतदाता पुनरीक्षण में नाम जोड़ने संबंधित जानकारी दी। भाजपा के जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी और अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया। पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, अमलेश तिवारी, शेषनाथ मिश्रा, अनिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed