फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Get a Token via Q-Mitra: No More Waiting in Line for Tickets

Kushinagar News: क्यू मित्रा से मिलेगा टोकन, टिकट के लिए लाइन से मुक्ति

Sun, 31 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 31 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Get a Token via Q-Mitra: No More Waiting in Line for Tickets
पडरौना। ट्रेन टिकट में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। पिछले वर्ष ओटीपी आधारित टिकट व्यवस्था प्रभावी की थी। अब एक और नवाचार क्यू मित्रा के जरिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्यू मित्रा एप की खासियत यह है कि टिकट बुकिंग का टोकन कहीं से भी लिया जा सकेगा। टोकन क्यूआर कोड में होगा, जिसमें तय समय पर बिना लाइन में लगे टोकन धारक बुकिंग काउंटर से टिकट ले सकेंगे। हालांकि, अभी इस प्रक्रिया का ट्रायल चल रहा है। इसके सफल होने पर रिजर्वेशन काउंटरों पर प्रभावी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले वर्ष ऑनलाइन व तत्काल टिकट के नियमों में बदलाव प्रभावी किया। इसके तहत आधार आधारित ओटीपी व्यवस्था लागू हुई।
इस नई व्यवस्था से ऑनलाइन टिकट बुक करना पहले से सुरक्षित और आसान बना और सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि फर्जी अकाउंट बनाकर टिकट निकालने के मामले कम हो गए। अब टिकट की हेराफेरी करने वालों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। वह ऑनलाइन की जगह काउंटर पर पहुंचकर फर्जी आईडी से तत्काल टिकट बुक करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका नुकसान जरूरतमंद यात्रियों पर पड़ने लगा। इसे देखते हुए अब टोकन सिस्टम लाने की तैयारी है। जिससे टोकन धारक को लाइन न लगाना पड़े और वह तय समय पर बुकिंग खिड़की पर पहुंचकर टिकट पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed