फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   genda singh jayanti celebrated

Kushinagar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू गेंदा सिंह की जयंती मनाई गई

Tue, 23 May 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
genda singh jayanti celebrated
स्वतंत्रता सेनानी बाबू गेंदा सिंह नगर में यात्री शेड का लोकार्पण करते पूर्व विधायक डॉ. पीके राय
बाबू गेंदा सिंह ने क्षेत्र को गन्ना, गंडक और गरीबी की समस्या से दिलाई थी निजात
विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही के बाबू गेंदा सिंह नगर में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू गेंदा सिंह की 114वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। यहां विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके नाम पर बने यात्री शेड का पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि बाबू गेंदा सिंह क्षेत्र के लोगों के लिए मसीहा के समान थे। उन्होंने गन्ना, गंडक व गरीबी की समस्या से क्षेत्र के लोगों को निजात दिलाई थी। उनके नाम पर बना यह यात्री शेड लाभकारी साबित होगा। पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने इससे पहले बनरहा तिराहे पर लगी बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उनके नाम पर बने यात्री शेड का पंडित डॉ. नागेंद्रनाथ द्विवेदी ने विधिवत पूजा-पाठ कराए जाने के बाद फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवरही का गन्ना शोध व अनुसंधान केंद्र, नहरों का जाल, एपी तटबंध, लक्ष्मीपुर का बकरी फार्म, सरगटिया का सब्जी व मसाला फार्म उन्हीं की देन है। उनके नाम पर बना यात्री शेड भी लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती समारोह को व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा, किसान पीजी कॉलेज सेवरही के पूर्व प्राचार्य डॉ. उमाकांत राय, सेवरही के चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, जयंत कुमार सिंह, पारसनाथ सिंह, जेके सिंह, संजय राय, सुरेंद्र सिंह, अवधेश राय, दुर्गेश राय, अरविंद सिंह पटेल आदि ने भी संबोधित किया।


इस दौरान डॉ. बाबूलाल गुप्ता, व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, अवधनाथ ठकुराई, दीनानाथ गुप्ता, ब्रजभूषण मिश्र, मोती जायसवाल, प्रमोद सिंह, सरल शर्मा, मदनकिशोर शाही, पुजारी सिंह, डॉ. डीएन राय, शमसुल हक, विजय तुलस्यान, हरेंद्र मिश्र, दीनानाथ सिंह, भगवान पटेल, छोटेलाल वर्मा, सत्येंद्र शुक्ल सहित बाबू गेंदा सिंह विचार मंच के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed