{"_id":"661465f78e58aeb8d7009734","slug":"gave-assurance-to-people-about-security-through-flag-march-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115216-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फ्लैग मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फ्लैग मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
Tue, 09 Apr 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। नवरात्र व रमजान को देखते हुए पुलिस ने सोेमवार को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इसमें लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रियांशु राय ने दुकानदारों और लोगों से शांति व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन गंभीर है। इसके लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद क्षेत्र के मोहनापुर, रामपुर झुरियां, खोठ्ठा बाजार, भैसही बाजार, बरसैना आदि चौराहों पर भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।