फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gauri Shriram won Duggi cricket competition

Kushinagar News: गौरी श्रीराम ने जीती दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 04 Dec 2024 01:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
Gauri Shriram won Duggi cricket competition
तमकुहीरोड। क्षेत्र के पकड़ीयार पूरब पट्टी गांव में मंगलवार को दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। गौरी श्रीराम की टीम ने तमकुहीराज को 30 रन से पराजित कर बीपी फ्यूचर कप-2024 पर कब्जा कर लिया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार राजा को दिया गया।
विज्ञापन

बीपी फ्यूचर कप-2024 सातवें सीजन का फाइनल मैच मंगलवार को गौरी श्रीराम व तमकुहीराज के बीच खेला गया। उद्घाटन सेवरही के पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा व इरशाद अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गौरी श्रीराम की टीम निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 77 रन बनाई। राजा ने 52 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी तमकुहीराज की पूरी टीम 47 रन ही बना सकी। इस तरह गौरी श्रीराम की टीम ने 30 रन से विजेता घोषित कर कप पर कब्जा कर लिया। जिसमें गौरी श्रीराम के खिलाड़ी राजा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। अंत में आयोजन समिति की ओर से विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के ठाकुर अविनाश सिंह, सभासद सुजीत कुमार मुन्ना, रेयाज अहमद, समीर आलम, सलमान, राहमुद्दीन, साहेब डेविड, वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed