फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gate of the Main Western Gandak Canal regulator broken.

Kushinagar News: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के रेगुलेटर का फाटक टूटा

Thu, 16 Jul 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gate of the Main Western Gandak Canal regulator broken.
खड्डा। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में प्रवाहित पानी के दबाव के बीच बुधवार को खड्डा क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के पास स्थित रेगुलेटर का एक फाटक टूट गया। पानी तेजी से बहने लगा। हालांकि फिलहाल किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में करीब छह हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले तक नहर में 11 हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रही थी। पानी के दबाव के कारण पहले से जर्जर हो चुका रेगुलेटर का एक फाटक टूट गया, जिससे उस हिस्से से पानी का बहाव काफी तेज हो गया। कुछ दिन पहले इसी नहर के एकडंगी रेगुलेटर का एक फाटक टूट गया था। उस समय नहर का पानी बंद कर काफी मशक्कत के बाद उसकी मरम्मत कराई गई थी। यह रेगुलेटर महराजगंज सिंचाई खंड-प्रथम के अधीन आता है। लोगों का कहना है कि यदि टूटे फाटक की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो तेज बहाव से नहर की पटरी को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहेगी। सिंचाई विभाग के जेई गिरिजेश कुमार ने बताया कि यह रेगुलेटर महराजगंज सिंचाई विभग के क्षेत्र में आती है। उनसे संपर्क कर टूटे रेगुलेटर के फाटक की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed