फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gas bookings stopped for 1.87 lakh consumers without e-KYC

Kushinagar News: ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 1.87 लाख उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग बंद

Tue, 06 Oct 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gas bookings stopped for 1.87 lakh consumers without e-KYC
- दो माह पहले ही एजेंसियों को इस बाबत आया था पत्र, एक अक्तूबर से बुकिंग हो गई बंद
विज्ञापन

- जनपद में 96 एजेंसियों से 9,24,445 घरेलू एलपीजी उपभोक्ता, 1,87,200 ने नहीं कराया ई-केवाईसी

पडरौना। जिले के 1.87 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। 30 सितंबर के बाद घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बदलाव होने के चलते एक अक्तूबर से ई-केवाईसी न कराने वाले इन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग बंद हो गई है। उन्हें घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति नहीं मिल सकेगी। इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा और सिलिंडर के लिए अधिक कीमत भी चुकानी पड़ेगी।
जिले में इंडेन, एचपी और भारत के कुल 96 एजेंसियों से 9,24,445 घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें लगभग 1,87,200 उपभोक्ताओं का अब तक ई-केवाईसी सत्यापन नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की गैस एजेंसियों को ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का सत्यापन जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ता खुद से या संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

एलपीजी वितरक एजेंसी के संचालक डॉ. मारकंडेय जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलिंडर की कीमत करीब 1015 रुपये है। इसमें सामान्य उपभोक्ताओं को 62 रुपये और उज्जवला योजना के तहत करीब 300 रुपये की सब्सिडी शामिल है। बीते 30 सितंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू गैस के लिए बुकिंग बंद हो गई है। इनका ई-केवाईसी होने पर ही घरेलू रसोई गैस बुकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-केवाईसी होने तक ऐसे उपभोक्ता पांच किलोग्राम या 10 किलोग्राम का व्यावसायिक रसोई गैस की बुकिंग कर सिलिंडर ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पांच किलोग्राम व्यावसायिक सिलिंडर करीब 753 रुपये है।
ऐसे कराएं ई-केवाईसी
संबंधित गैस एजेंसी के शोरूम या वितरक के यहां जाकर बायोमीट्रिक सत्यापन कराएं।

संबंधित गैस कंपनी के अधिकृत मोबाइल एप पर उपलब्ध ई-केवाईसी सुविधा का इस्तेमाल करें।
सत्यापन के लिए आधार से जुड़ी जानकारी की जरूरत पड़ सकती है।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई-केवाईसी सत्यापन की पुष्टि जरूर करें।
खुद कर सकते हैं ई-केवाईसी
संबंधित गैस कंपनी का अधिकृत एप खोलें।

पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
प्रोफाइल या सर्विस सेक्शन में जाएं।
ई-केवाईसी या आधार प्रमाणीकरण विकल्प चुनें।
मांगी गई आधार संबंधी जानकारी दर्ज करें।
उपलब्ध सुविधा के अनुसार फेस ऑथेंटिकेशन या बायोमीट्रिक सत्यापन पूरा करें।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्क्रीन पर आए पुष्टि संदेश को देखें।
स्पीकअप
रोजी-रोटी कमाने के लिए एक साल से बाहर थे। इस वजह से ई-केवाईसी नहीं करवा सके। परिवार के लिए लोग करीब 1500 रुपये में गैस सिलिंडर खरीदकर काम चलाते रहे हैं। जबकि गैस कनेक्शन श्री गुरु हरि इंडियन गैस, दुदही में है।
- सुभाष गुप्ता, निवासी, बतरौली धुरखड़वा।
पति के बाहर रहने के कारण गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं हो पा रही है। इस वजह से एचपी गैस एजेंसी, राजा पाकड़ से सिलिंडर नहीं मिल रहा है। सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। जल्द ही ई-केवाईसी करवा लिया जाएगा।

- नेशा खातून, निवासी, ठाढ़ीभार।
वर्जन
नई व्यवस्था लागू होने पर ई-केवाईसी पूरी करने वाले पात्र उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर सिलिंडर मिलेगा जबकि सत्यापन नहीं कराने वालों को सब्सिडी की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्हें अधिक कीमत देनी पड़ेगी। उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर घरेलू सिलिंडर बुक करा सकते हैं।
- कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed