{"_id":"670c4e1372091c5c6906ec64","slug":"gangsters-will-be-charged-against-gambling-dealers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-124748-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जुआ के धंधेबाजों पर लगेगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जुआ के धंधेबाजों पर लगेगा गैंगस्टर
Mon, 14 Oct 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज कस्बे में जुआ के धंधेबाजों पर शिकंजा कसने के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। कस्बे के कई सफेदपोशों की धड़कनें बढ़ गई हैं। पुलिस जुआरियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूर्व में दर्ज मुकदमे की दोबारा विवेचना भी हो सकती है। सभासद बैजू चौहान का अपहरण कर जमीन बैनामा कराने के लिए दबाव के मामले में गंभीर धाराओं को निकाल विवेचक ने चार्जशीट दाखिल की है। इसकी शिकायत एसपी तक पहुंची है। वहीं फरार सभासद के काले कारनामे में सहयोग करने वाला दलबदलू नेता भी पुलिस के रडार पर है। कप्तानगंज कस्बे में थाने से कुछ दूरी पर खेत में अवैध तरीके से जुआ का धंधा सभासद संजय पटेल चलाता था।
इसमें गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शत्रुघ्नपुर गांव निवासी पिंटू जायसवाल उर्फ ईश्वर चंद जायसवाल और कस्बा का एक दलबदलू नेता सहयोगी था। पुलिस को मैनेज करने का काम दलबदलू नेता के जिम्मे था। स्थानीय पुलिस को दरकिनार कर एसपी के आदेश पर सीओ कुंदन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी हुई। मौके से 18 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मास्टर माइंड सभासद संजय पटेल भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
पुलिस इन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं करीब दस माह पूर्व सभासद बैजू चौहान पर ब्याज का करोड़ों रुपये कर्ज बताकर उसकी कीमती जमीन बैनामा कराने का प्रयास करने वाले सात आरोपियों पर केस दर्ज हुआ था। पीड़ित सभासद बैजू चौहान ने बताया कि आरोपियों के प्रभाव में पुलिस ने विवेचना में कई धाराएं निकालकर चार्जशीट दाखिल की है। इसकी शिकायत एसपी से की थी। दोबारा एसपी से मिलूंगा। न्याय नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करूंगा।
वहीं फरार आरोपी सभासद की लोकेशन अब भी नेपाल में है। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जुआ, सूदखोरी में शामिल आरोपियों पर पूर्व में दर्ज के के बारे में जानकारी कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर दोबारा विवेचना कराई जाएगी। गैंगस्टर की कार्रवाई होगी।स