{"_id":"65da4f50c3936833f202a7b8","slug":"gangster-charges-will-be-imposed-on-those-who-commit-fraud-in-the-name-of-sending-money-abroad-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-113114-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर लगेगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर लगेगा गैंगस्टर
Sun, 25 Feb 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवकों से ठगी करने वाले जालसाजों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। टूर एंड ट्रेवल्स खोलकर जालसाजी करने वालों पर पुलिस अभियान चलाकर शिकंजा कसेगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को एसपी ने निर्देश दे दिया है। दो महीने के अंदर पूर्वांचल, बिहार और बंगाल के 250 बेरोजगार युवकों के साथ करीब एक करोड़ से अधिक ठगी करने वाले जालसाजों की संपत्ति का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।
जिले को जालसाजी का हब बनाकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी का धंधा कोई नया नहीं है। इसके पहले भी जालसाज हजारों बेरोजगारों को अपना शिकार बना चुका हैं। आज भी कर्ज के बोझ तले दबे बेरोजगार रोजगार पाने के चक्कर में भटक रहे हैं। पडरौना और कसया नगर,तमकुहीराज में अलग-अलग ऑफिस खोलकर देवरिया,महराजगंज, गोरखपुर, संतकबीर नगर, गोपालगंज, सिवान, छपरा और पश्चिम बंगाल तक के युवकों के साथ जनसमूह में ठगी हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा। सक्रिय हुई पुलिस ने कार्रवाई शुरू किया तो बीस से अधिक जालसाजों को पुलिस ने दो माह के अंदर जेल भेजा, लेकिन अभी भी पुलिस सरगना तक नहीं पहुंच सकी है। जिले में बढ़ती ठगी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस जालसाजों पर गैंगस्टर की कार्रवाई में जुटी है। इनके संपत्ति का ब्योरा भी इसके लिए खंगाला जा रहा है। अभी भी जिले में संचालित हो रहे विदेश भेजने वाल ऑफिस की जांच भी अभियान चलाकर करने की तैयारी की जा रही है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। अभियान चलाकर ठगों के गिरोह को चिह्नित किया जा रहा है।