फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   gangrape accuse sent to jail

Kushinagar News: न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए दुष्कर्म के आरोपी

Thu, 08 Jun 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
gangrape accuse sent to jail
बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र में 12 साल की बालिका से दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा गया जेल।संवा
12 वर्ष की बालिका से आठ युवकों ने किया था दुष्कर्म, हत्या भी करना चाहते थे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। जनपद से सटे बिहार प्रांत के बगहां के लौकरिया थाना क्षेत्र में 12 साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म करने के सभी आठ आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। उसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। ये दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या करना चाहते थे, लेकिन पुलिस की तत्परता की वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाए। पीड़िता का बेतिया में इलाज चल रहा है।
बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र के मझौआ व मिश्रौली गांव के बीच सरेह में मंगलवार की रात 12 वर्ष की बालिका से आठ युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुष्कर्म के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने पीड़िता की हत्या करने का मन बना लिया था। अभी वे अपने मंसूबे में सफल हो पाते कि पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बालिका के मौसा ने भोर में जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी दी, पुलिस सक्रिय हो गई। जगह-जगह छापा मारकर दुष्कर्म की घटना में शामिल एक युवक, जो साथियों से अलग हट गया था, उसे पकड़ने में सफल हो गई। पुलिस ने उसके मोबाइल से बालिका के पास मौजूद युवकों को फोन कराया कि उसे कुछ नहीं होना चाहिए। पुलिस की यह तरकीब काम कर गई और आरोपी बालिका को जीवित छोड़ भाग गए। बाद में पुलिस ने बालिका को बेतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा सभी दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आठों युवकों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगहां के एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म की सूचना मिलने के चंद घंटों में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई। पीड़िता को इलाज के लिए भेजा गया। सभी को बेतिया जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने उन सभी को जेल भेज दिया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र में 12 साल की बालिका से दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा गया जेल।संवा

बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र में 12 साल की बालिका से दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा गया जेल।संवा

बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र में 12 साल की बालिका से दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा गया जेल।संवा

बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र में 12 साल की बालिका से दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा गया जेल।संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed