फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gangaur procession arrived

गणगौर की शोभायात्रा निकाली

Mon, 11 Apr 2016 11:28 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gangaur procession arrived
इस दौरान महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। राजस्थान ब्राह्मण समिति की ओर से सोमवार को गणगौर विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान समिति से जुड़ी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गणगौर विसर्जन शोभायात्रा में ईसर देव और मां गौरी की प्रतिमा को सजाकर पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया।
विज्ञापन



मान्यता है कि पूरे देश में राजस्थानी और मारवाड़ी समाज की महिलाओं और कन्याओं के अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए होलिका दहन के बाद 15 दिन दैनिक पूजन के बाद 16 वें दिन विदाई समारोह में शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया जाता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने इस आयोजन के पौराणिक महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव को वर रूप में प्राप्त करने के लिए देवी पार्वती ने घोर तपस्या की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही गणगौर पूजन का असली रहस्य है। इस मौके पर संतोष शर्मा, ज्योति शर्मा, चंद्रा शर्मा, ममता शर्मा के साथ समाज से जुडे़ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed