फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gang of fraudsters busted, four arrested

Kushinagar News: ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 27 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gang of fraudsters busted, four arrested
पडरौना। सरकारी योजनाओं का लाभ देने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने सोमवार को किया। इसमें शामिल चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कई सरकारी योजनाओं का फर्जी लेटर, कई विभागों का मुहर समेत सरकारी प्रपत्र बरामद हुआ है। यह गिरोह जिले में काफी दिनों से सक्रिय था। नेबुआ नौरंगिया पुलिस को यह सफलता मिली है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। जिस पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए काम कर रही है। नेबुआ नौरंगिया पुलिस को सूचना मिली कि गांवों में घूमकर कुछ लोग मकान नंबर की प्लेट लगाने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने और टेंडर दिलवाने का लालच देकर भोले भाले लोगों से ठगी कर रहे हैं। सक्रिय हुई पुलिस गांव में पहुंची तो एक जालसाज पकड़ा गया।
विज्ञापन

इसकी निशानदेही पर पुलिस ने इसके तीन और साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को जालसाजों ने बताया कि कूट रचित सरकारी दस्तावेजों और मुहरों का उपयोग कर लोगों के साथ ठगी करते थे, यह गिरोह जिले के कई ब्लॉक के गांवों में सक्रिय है। आरोपियों के पास से अवैध कूट रचित सरकारी दस्तावेज, मुहरें, फर्जी कूटरचित प्रिन्टेड उत्तर प्रदेश पंचायती राज के मकान नंम्बर टीन की प्लेट और अवैध वसूली से प्राप्त नकदी बरामद पुलिस ने किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की पहचान बिहार प्रांत के जितेन्द्र कुमार मौर्या ग्राम कुकूडाढ़ थाना सोनहन जिला कैमूर (भभुआ), रामभूषण सिंह उर्फ भंडारी सिंह ग्राम अजगरा थाना कुदरा जिला कैमूर (भभुआ), मदन पाल ग्राम महदेवा थाना दरिगांव जिला रोहतास,रम्भू सिंह ग्राम गम्हरिया थाना काराकाट (गोड़ारी) जिला रोहतास के रूप में किया। गिरोह का मुख्य सरगना जितेंद्र कुमार मौर्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed