{"_id":"6af6200aae082ec27b025c3d","slug":"gang-involved-in-marriage-related-fraud-busted-five-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172169-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
कुशीनगर। शादी के नाम पर राजस्थान के युवक से 1.20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने युवती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शादी की रस्में पूरी होने के बाद युवती रास्ते में लघुशंका का बहाना बनाकर टेंपो से उतरकर भाग गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये नकद, चार साड़ियां और एक जींस बरामद की है।
कसया सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के अलवर के धौलागढ़ बैतू कला थाना क्षेत्र के जहडू गांव निवासी कृष्णकांत जांगड़े की शादी हाटा कोतवाली क्षेत्र के लंगड़ी गांव निवासी गुड़िया (20) से फोन पर तय हुई थी। 11 नवंबर को कृष्णकांत अपने पिता वीरेंद्र कुमार जांगड़े, मां दयावती देवी और मामा गिरीश कुमार के साथ शादी करने भैंसही बाजार पहुंचे थे। वहां गुड़िया अपनी मां निर्मला देवी, बहन पूजा, मामा मिट्ठू चौहान और शादी कराने वाली अर्चना चौहान के साथ पहुंची।
आरोप है कि शादी कराने के नाम पर युवती और उसके साथ आए लोगों ने कृष्णकांत से 1.20 लाख रुपये ले लिए। इसके अलावा करीब 10 हजार रुपये के कपड़े और शृंगार का सामान भी खरीदवाया। भैंसही बाजार स्थित एक मंदिर में शादी की रस्में पूरी होने के बाद कृष्णकांत युवती को लेकर परिवार के साथ राजस्थान के लिए रवाना हुए। गोरखपुर की ओर जाते समय गुड़िया ने लघुशंका करने का बहाना बनाया और टेंपो से उतरकर भाग गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो कृष्णकांत ने डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे ग्राम असना से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें गुड़िया, उसकी मां निर्मला देवी और बहन पूजा, हाटा कोतवाली क्षेत्र के महादेव छपरा निवासी बिट्टू चौहान और देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के रोहुआर उजरी गांव निवासी अर्चना चौहान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये नकद, चार साड़ियां और एक जींस बरामद की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।