फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak's water level stabilizes, pressure on the embankment decreases

Kushinagar News: गंडक का जलस्तर स्थिर, तटबंध पर घटा दबाव

Mon, 07 Sep 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gandak's water level stabilizes, pressure on the embankment decreases
खड्डा। पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव के बीच चल रहा गंडक नदी का जलस्तर रविवार को लगभग स्थिर रहा। भैसहा घाट स्थित गेज स्थल पर नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 95.02 मीटर से करीब दो सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। छितौनी तटबंध के किमी 4.180 पर स्थित ठोकर संख्या दो पर नदी का दबाव भी कुछ कम हुआ है। तटबंध के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी दबाव घटने की बात कही जा रही है। वाल्मीकि गंडक बराज से रविवार सुबह छह बजे 1.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सात बजे डिस्चार्ज बढ़कर 1.21 लाख क्यूसेक और आठ बजे 1.29 लाख क्यूसेक पहुंच गया। इसके बाद शाम चार बजे तक डिस्चार्ज इसी स्तर पर बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed