फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   gandak water level increased

Kushinagar News: गंडक नदी के जलस्तर में हुआ इजाफा

Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
gandak water level increased
63्,200 से बढ़कर 79,700 क्यूसेक हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। वाल्मीकि गंडक बैराज से गंडक नदी में पानी का डिस्चार्ज शनिवार को सुबह 63200 क्यूसेक था, जो शाम को बढ़कर 79,700 क्यूसेक हो गया। डिस्चार्ज से जलस्तर भी ऊपर नीचे बना हुआ है। फिलहाल, बाढ़ प्रभावित गांवों व तटबंध की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

इस बरसात के मौसम में चार जुलाई को वाल्मीकि गंडक बैराज से नदी में 1,29,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद से डिस्चार्ज में कमी बनी हुई है। शनिवार को सुबह आठ बजे डिस्चार्ज 63,200, दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक 88,300 क्यूसेक और शाम 7 बजे 79,700 था। इसके सापेक्ष शनिवार को सुबह आठ बजे भैसहां गेजस्थल पर चेतावनी बिंदु से नीचे 94.78 मीटर, दोपहर 12 बजे 94.71 मीटर, दो बजे 94.75 मीटर, शाम चार बजे 94.90 मीटर, छह बजे 94.90 मीटर और शाम सात बजे 94.92 मीटर था। जलस्तर कम होने से बाढ़ प्रभावित गांवों तथा छितौनी तटबंध की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed