फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak stable; pressure on the embankment.

Kushinagar News: गंडक स्थिर, तटबंध पर बना दबाव

Thu, 23 Jul 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gandak stable; pressure on the embankment.
खड्डा। वाल्मीकिनगर बैराज से पानी का डिस्चार्ज एक लाख क्यूसेक के आसपास रहने से खड्डा क्षेत्र में भैंसाहा गेज स्थल पर जलस्तर भी चेतावनी बिंदु के आसपास है। चेतावनी तटबंध की ओर मुड़ी नदी की धारा से ठोकरों पर दबाव बना हुआ है। सिंचाई विभाग उस पर नजर रखे हुए है। फिलहाल बाढ़ प्रभावित गांव सुरक्षित हैं, लेकिन लोगों के मन में स्थिति बदलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह आठ बजे भैंसाहा गेज स्थल पर जलस्तर 95.05 मीटर दर्ज किया गया। शाम चार बजे इसमें पांच सेंटीमीटर की वृद्धि हुई और जलस्तर 95.10 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर रहा। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वाल्मीकिनगर बैराज से नदी में 1,11,500 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज स्थिर होने के बावजूद जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नदी का बहाव फिलहाल नियंत्रित रहने से तटवर्ती गांवों में राहत है और कहीं से बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। हालांकि भैंसहा के निकट छितौनी तटबंध पर नदी का दबाव पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में बाढ़ खंड हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश होने पर गंडक का रुख कभी भी बदल सकता है, इसलिए सतर्कता अभी भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed